फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tableau Non Stop Filmi Haryana wins award at IFFI-2025

Chandigarh-Haryana News: आईएफएफआई-2025 में झांकी नॉन स्टॉप फिल्मी हरियाणा को पुरस्कार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई-2025) में हरियाणा ने अपनी समृद्ध संस्कृति और फिल्मी विरासत का अद्भुत प्रदर्शन किया। नॉन स्टॉप फिल्मी हरियाणा थीम पर तैयार झांकी ने दर्शकों और निर्णायक मंडल दोनों का मन मोह लिया और पुरस्कार हासिल किया।

महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग के दिशा-निर्देशन में सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया और संयुक्त निदेशक फिल्म नीरज टुटेजा ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। झांकी में हरियाणा की लोक-संस्कृति, इतिहास, सिनेमा, पर्यटन और रचनात्मकता को फिल्म के रूप में कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। सुनहरे सरसों के खेत, गांव की चौपाल और फिल्म नीति की झलकियों ने राज्य की जीवंत पहचान और रचनात्मक शक्ति को वैश्विक मंच पर दिखाया।
विज्ञापन


के. मकरंद पांडुरंग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा में फिल्म सिटी बनाने के प्रयास जारी हैं ताकि निर्माता और निर्देशक राज्य में आकर सिनेमा के माध्यम से इसकी सांस्कृतिक विरासत और फिल्मी उपलब्धियों को दुनिया के सामने पेश कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी ने यह संदेश दिया कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां कहानियां मिट्टी में अंकुरित होती हैं और कला फसलों की खुशबू में अपना सौंदर्य संवारती है। राज्य सिनेमा जगत में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed