फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Surjewala said Saini government is confusing the youth by going to Supreme Court again

सैनी सरकार दोबारा सुप्रीम कोर्ट जाकर युवाओं को उलझा रही: सुरजेवाला

विज्ञापन
कहा-पहले भी सामाजिक-आर्थिक आधार पर नौकरी की अपील सुप्रीप कोर्ट में हो चुकी खारिज
विज्ञापन

युवा अब सरकारी नौकरी की आस छोड़ दें, भाजपा मस्त, भविष्य पस्त

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में मनोहर लाल और नायब सैनी सरकारों ने हरियाणा के युवाओं के भविष्य की भ्रूण हत्या कर दी है। सामाजिक आर्थिक आधार पर अपील करने वाले सुकृति मलिक के केस को सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। फिर पूरे मामले को मुख्यमंत्री नायाब सैनी दोबारा सुप्रीम कोर्ट में उलझाकर युवाओं का शोषण करने की बात क्यों कर रहे हैं? भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने 11 जून, 2019 को सामाजिक-आर्थिक आधार पर नौकरी में 10 नंबर देने का झांसा देकर नीति बनाकर खूब वाहवाही लूटी और युवाओं को मेरिट पर नौकरी देने का झूठ बोलकर साल 2019 और 2024 में सत्ता हासिल कर ली। ग्रुप सी व ग्रुप डी की पारदर्शी भर्तियों के लिए एक साल में दो बार कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) कराने का दावा भी फेल हो गया।
विज्ञापन




सुरजेवाला ने कहा कि कोर्ट ने सामाजिक-आर्थिक आधार पर नंबर देने की नीति असंवैधानिक ठहराकर खारिज कर दी गई है। इस फैसले के 48 घंटे बाद भी सीएम कर्मचारियों को आश्वासन तक नहीं दे पा रहे हैं। सुरजेवाला ने कहा कि नायब सैनी इस प्रक्रिया में हटने वाले सभी हजारों कर्मचारियों के लिए नई पोस्टें गठन कर दें तो सबकी पक्की नौकरी बची रहे। उन्होंने सवाल पूछे कि 30 हजार युवाओं की नौकरी जाने पर भाजपा सरकार के पास इसका क्या हल है? नौकरी जाने के बाद इन्हें कच्चे कर्मचारी माना जाएगा? क्या अब अगले कुछ सालों तक नई सरकारी नौकरियां लग पाएंगी?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed