फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Surajkund Crafts Fair to be organised from January 31.

Chandigarh-Haryana News: सूरजकुंड शिल्प मेले का 31 जनवरी से होगा आयोजन

विज्ञापन
एक दिसंबर से स्टाॅल आवंटन की प्रक्रिया होगी शुरू
विज्ञापन

39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 की तैयारियां शुरू, 15 फरवरी तक होगा आयोजन
चंडीगढ़। हरियाणा पर्यटन निगम ने फरीदाबाद में आयोजित होने वाले 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिल्प मेले का आयोजन 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक होगा। मेले का समापन 15 फरवरी को होगा। मेले में भाग लेने वाले शिल्पकारों के लिए स्टॉल आवंटन प्रक्रिया एक दिसंबर 2025 से प्रारंभ की जाएगी।
हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक व सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. शालीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचकूला में बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार को आयोजित बैठक में मेले की रूपरेखा, तैयारियों की प्रगति, बुनियादी ढांचे के सुधार कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना, कलाकारों व शिल्पकारों की भागीदारी से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉ. शालीन ने बताया कि मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए विविध आकर्षण तैयार किए जाएंगे जिनमें थीम स्टेट की झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक नृत्य, व्यंजन गलियां, हैंडीक्राॅफ्ट बाजार और प्रदर्शनी शामिल होंगी। संबंधित विभागों को जल्द ही ड्यूटी तय करने को कहा गया है। साथ ही आदेश दिए कि मेला 2026 का आयोजन और अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजकुंड मेला हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक है। अधिकारियों के साथ बैठक में डाॅ. शालीन ने कहा कि तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इस बार मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक देशों के कलाकार व शिल्पकार भी भाग लेंगे जिससे यह मेला सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक मित्रता का मंच बनेगा। पर्यटकों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और डिजिटल भुगतान व्यवस्था जैसी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed