फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Submit vote theft signature campaign forms by October 14: Rao Narendra, Politics News, Haryana News

वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान के फॉर्म 14 अक्तूबर तक जमा कराएं : राव नरेंद्र

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान को लेकर सभी जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया प्रदेश मुख्यालय में हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडधे की मौजूदगी में फैसला लिया गया है। अभियान के तहत करवाए गए हस्ताक्षर फॉर्म 14 अक्तूबर तक प्रदेश कार्यालय में जमा करवाए जाएं। ये फॉर्म जिला अध्यक्षों के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। राव नरेंद्र ने कहा कि सभी जिलों से प्राप्त फॉर्म 15 अक्तूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। उन्होंने सभी नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रवक्ताओं और प्रकोष्ठ प्रमुखों से अपील की है कि अभियान को पूरी गंभीरता से पूरा करें। कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा के युवा नेता और पूर्व विधायक अमित सिहाग को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें असम प्रदेश कांग्रेस के वार रूम चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया है। पार्टी ने इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी चुनावी वार रूम की जिम्मेदारियां तय की हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed