{"_id":"685579b7dfa34c95250bfbb3","slug":"sub-health-center-will-be-opened-in-khori-village-of-rewari-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-741871-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: रेवाड़ी के खोरी गांव में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: रेवाड़ी के खोरी गांव में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुरोध पर स्वास्थ्य विभाग ने दी मंजूरी
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने रेवाड़ी के खोरी गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र टीकाकरण, बुनियादी चिकित्सा उपचार और निवारक देखभाल के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता अभियान जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का त्वरित मंजूरी और समर्थन देने के लिए उनका धन्यवाद किया।
गांव खोरी के ग्रामीण लंबे समय से क्षेत्र में अपनी प्राथमिक चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक स्वास्थ्य सुविधा केंद्र की स्थापना की मांग कर रहे थे। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कुछ महीने पहले स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से भी मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की।