फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Students' registration numbers should also be issued on the portal for children aged three to four years: Kundu

तीन से चार वर्ष के बच्चों का भी पोर्टल पर जारी हो स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर : कुंडू

विज्ञापन
मौलिक शिक्षा निदेशक को प्राइवेट स्कूल संघ ने लिखा पत्र
विज्ञापन

चंडीगढ़। तीन से चार वर्ष (नर्सरी कक्षा) के बच्चों का भी एमआईएस पोर्टल पर स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने का ऑप्शन देने के लिए प्राइवेट स्कूल संघ ने मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक विवेक अग्रवाल को पत्र लिखा है।
संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने कहा कि निजी स्कूलों में एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन एडमिशन बालवाटिका से आरंभ होते हैं जिनकी उम्र साढ़े चार वर्ष होती है। इनका ऑनलाइन पोर्टल पर स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर जारी होता है लेकिन नर्सरी कक्षा यानी तीन से चार वर्ष के बच्चे का एमआईएस पोर्टल पर एसआरएन जारी नहीं होता है जबकि निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के सेक्शन 12(1)(C) के प्रावधान अनुसार मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपने विद्यालय की इंट्री लेवल कक्षा में कुल दाखिल सीटों की 25 फीसदी सीटें दिखानी अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों में एंट्री कक्षा नर्सरी से शुरू होती है जिसमें तीन से चार वर्ष तक के बच्चे का दाखिला किया जाता है। लेकिन इस उम्र के बच्चों का एमआईएस पोर्टल पर स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने का कोई फीचर नहीं दिया गया है इसलिए इनका दाखिला ऑफलाइन ही किया जाता है। स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना स्कूल बदलते समय ऑनलाइन स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) देना भी असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed