{"_id":"6a88604ee8edbf8e810235f7","slug":"stir-over-sir-intensifies-over-88000-claims-and-objections-received-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1102727-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एसआईआर को लेकर बढ़ी हलचल, 88 हजार से ज्यादा दावे व आपत्तियां पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एसआईआर को लेकर बढ़ी हलचल, 88 हजार से ज्यादा दावे व आपत्तियां पहुंचीं
विज्ञापन
फार्म आठ के जरिए नाम, पता, उम्र और फोटो में बदलाव के लिए सबसे ज्यादा 43,638 आवेदन आए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दावे-आपत्तियों के अब तक कुल 88142 फार्म जमा हो चुके हैं। इनमें फार्म 6 के 41,989, फार्म 7 के 2,515 और फार्म 8 के 43,638 आवेदन शामिल हैं। फार्म छह के माध्यम से मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाया जाता है। फार्म नंबर सात मतदाता सूची में अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा अन्य स्थान पर पहले से ही पंजीकृत मतदाता का नाम हटवाने के लिए व फार्म नंबर आठ मतदाता सूची में नाम, पता, आयु व फोटो या अन्य विवरण में संशोधन करवाने के लिए भरा जाता है।
फार्म 6 के मामले में गुरुग्राम 7,002 फार्म के साथ सबसे आगे है। इसके बाद फरीदाबाद में 5,140, रेवाड़ी में 2,798, सोनीपत में 2,095 और झज्जर में 1,978 फार्म जमा हुए हैं। वहीं सबसे कम फार्म चरखी दादरी में 698, सिरसा में 729 और नूंह में 1,065 जमा हुए हैं। गुरुग्राम में 4,524 फार्म 8 जमा हुए हैं जबकि फरीदाबाद में 4,146, कुरुक्षेत्र में 3,008, जींद में 2,578 और रेवाड़ी में 2,504 फार्म जमा हुए। राज्य में इस फार्म की संख्या सबसे ज्यादा है। निर्वाचन विभाग की ओर से बताया गया है कि दावे व आपत्तियां 30 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। मतदाता अपने दावे व आपत्तियां ईआरओ व एईआरओ कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
वोट हटवाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पानीपत में आए
मतदाता सूची से नाम हटवाने या आपत्ति दर्ज करवाने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पानीपत में आए हैं। पानीपत में अब तक कुल 264 फार्म, फतेहाबाद में 217, जींद में 198, हिसार में 178 और कुरुक्षेत्र में 173 फार्म जमा हुए हैं। दूसरी ओर सबसे कम फार्म-7 यमुनानगर में 22, चरखी दादरी में 25, रोहतक में 31, पंचकूला में 50 और झज्जर में 57 आए हैं। नूंह में 63, भिवानी में 78, पलवल में 84 और कैथल में 85 आवेदन जमा हुए हैं।