फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sixth edition of Jal Shakti Abhiyan Catch the Rain launched in Panchkula

Panchkula: हरियाणा की पानी की समस्या करेंगे दूर, केंद्रीय मंत्री बोले-चार राज्यों के सीएम की बुलाएंगे बैठक

Sat, 22 Mar 2025 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 03:24 PM IST
सार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे। उनके साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, साथ में अन्य मंत्री व अधिकारी भी माैजूद रहे।

विज्ञापन
Sixth edition of Jal Shakti Abhiyan Catch the Rain launched in Panchkula
जल शक्ति अभियान कैच द रेन के छठे संस्करण का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल शक्ति अभियान कैच द रेन के छठे संस्करण का शुभारंभ शनिवार को पंचकूला सेक्टर 3 के चाै देवी लाल स्टेडियम में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे। उनके साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, हरियाणा सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, साथ में अन्य मंत्री व अधिकारी भी माैजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि यह पहली बार है कि जब यह कार्यक्रम दिल्ली से बाहर आयोजित किया गया है। हरियाणा में जब इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की गई तो उन्होंने तत्काल इसकी मंजूरी दे दी क्योंकि उन्हें जल के महत्व का पता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने अभी बताया है कि हरियाणा के पानी को लेकर चार राज्यों के साथ कुछ समस्याएं हैं। उसको हल करना है। हम आने वाले दिनों में चार राज्यों के मुख्यमंत्री को बुलाकर हरियाणा की सभी समस्याओं को जल्द दूर करेंगे। हरियाणा का जो अधिकार है उसे जरूर मिलेगा। हरियाणा की जो भी डिमांड है उसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री सक्षम हैं और तैयार भी हैं। 

इस मौके पर सीएम सैनी ने कहा कि जल संरक्षण एक आंदोलन है। हरियाणा ने पानी की कमी भी महसूस की है। पानी की कमी से होने वाली दिक्कतों को सहा भी है। हरियाणा में पानी के जल स्रोत काफी कम है, पानी के लिए हम निर्भर हैं। हम पानी से तो सब कुछ पैदा कर सकते हैं मगर पानी को नहीं पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed