फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Show cause notice issued to Deputy Commissioner and Municipal Corporation Commissioner of Faridabad

Chandigarh-Haryana News: फरीदाबाद के उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
आयोग के आदेशों की अवमानना करने का मामला
विज्ञापन

कहा-क्यों न इनके विरुद्ध प्रति केस 20 हजार का जुर्माना लगाया जाए
चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने आदेशों की अवमानना करने के मामले में फरीदाबाद के डीसी और नगर आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आयोग के दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है कि क्यों ना उनके विरुद्ध प्रति मामला 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाए। आयोग की अवमानना न केवल कानून की अवहेलना है बल्कि पीड़ितों के न्याय के अधिकार में भी बाधा उत्पन्न करती है। आयोग के आदेशों की अवहेलना को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रोटोकॉल, सूचना व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि बल्लभगढ़ तहसील के गांव बुखारपुर निवासी इंद्रराज सिंह ने अपने गांव के मुख्य रास्ते की खस्ताहाल व ग्रामीणों के बीमार होने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन

एनआईटी फरीदाबाद की कपड़ा कॉलोनी निवासी दीपक त्रिपाठी ने फरीदाबाद क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों द्वारा पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने की शिकायत दी थी। फरीदाबाद की संजय कॉलोनी निवासी रोहतास ने रिहायशी क्षेत्र में बिना अनुमति औद्योगिक इकाई संचालित होने की शिकायत दी थी। आयोग ने इन शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही कोई अधिकारी आयोग में पेश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम से संबंधित मामलों की अगली सुनवाई 22 सितंबर और जिला प्रशासन से संबंधित मामलों की सुनवाई 8 अक्तूबर 2025 को होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed