{"_id":"68b05c9f77a48b0eb106bda9","slug":"shiv-kumar-becomes-the-new-member-of-herc-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-802981-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शिव कुमार बने एचईआरसी के नए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शिव कुमार बने एचईआरसी के नए सदस्य
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
चंडीगढ़। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के नवनियुक्त सदस्य शिव कुमार को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वीरवार को सचिवालय स्थित दफ्तर में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एचईआरसी में एक अध्यक्ष व दो सदस्य होते हैं। शिव कुमार कैथल के गांव अहुन के रहने वाले है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा पास कर 1991 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सहायक कमांडेंट के रूप में सेवा प्रारंभ कर 14 वर्षों तक सीआईएसएफ में कार्य किया और वरिष्ठ कमांडेंट के पद तक पहुंचे। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग में उपनिदेशक के पद पर तीन वर्ष तक कार्य किया है।