फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Shah will come to review the new criminal laws, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा करने आएंगे शाह

विज्ञापन
तीन अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे, सीएम ने तैयारियों को लेकर बुलाई बैठक
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में तीन नए आपराधिक कानूनों की समीक्षा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वह तीन अक्तूबर को कुरुक्षेत्र आएंगे जहां वे इन कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। शाह के दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को बैठक भी बुला ली है। बैठक में सभी आला अधिकारी हिस्सा लेंगे और तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

मालूम हो कि हरियाणा में पिछले साल तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) लागू हो चुके हैं। हरियाणा इनमें अच्छा काम कर रहा है। पिछले साल तीनों नए कानूनों के तहत कुल एक लाख 36 हजार 269 मुकदमे दर्ज हुए थे जो वर्ष 2023 की तुलना में 16 हजार 216 कम हैं। प्रदेश के सभी पुलिस थानों को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम से जोड़ा जा चुका है और एफआईआर भी इसी के जरिये लिखी जा रही है। इन कानूनों के तहत अब समन व्हाट्सएप से भेजे जा रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चंडीगढ़ में तीनों आपराधिक कानूनों की समीक्षा करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed