फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Shah to unveil 41-feet tall statue of former PM Vajpayee

Chandigarh-Haryana News: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे शाह

विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री 24 को पंचकूला के दौरे पर रहेंगे, पांच कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, सीएम ने जांची व्यवस्थाएं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पंचकूला में आयोजित होने वाले पांच कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को पंचकूला में कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-एक स्थित अटल पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे। धातु से बनी 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद शाह अटल पार्क में ही आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में आयोजित 5 हजार पुलिस कर्मियों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। शाह वीर बाल दिवस कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि शाह के दौरे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। संसद में कांग्रेस पार्टी की ओर से उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और कांग्रेस झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली बातें कर रहे हैं। आने वाले 40–50 वर्षों तक कांग्रेस का देश में कोई भविष्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में जजपा के नेता समेत कई लोगों की पुलिस सुरक्षा हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। किसी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करनी है या नहीं इसका आकलन पुलिस विभाग की ओर से किया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आयुष्मान/चिरायु योजना के तहत विशेष अभियान चलाकर सर्जरी से संबंधित लंबित मामलों को शून्य कर दिया गया है। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग व उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed