फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Security personnel will be deployed in civil dress during the CPA conference.

Chandigarh-Haryana News: सीपीए सम्मेलन के दाैरान सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे सुरक्षा कर्मचारी

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा व चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
सम्मेलन के दौरान सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के उत्तर भारत क्षेत्र के जोन-2 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सम्मेलन के दौरान सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

8 से 10 जून तक आयोजित होने वाले सम्मेलन के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित रैंक के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हरियाणा पुलिस की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दो मार्शल और सिविल ड्रेस में 25 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा कर्मचारियों को वॉकी-टॉकी सहित आधुनिक संचार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रम हरियाणा विधानसभा भवन, द ललित होटल, टैगोर थिएटर, सुखना लेक और पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन में आयोजित होंगे। इन सभी स्थलों पर सुरक्षा, पार्किंग और वाहनों की गहन जांच के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। सम्मेलन में शामिल पीठासीन अधिकारियों, उप पीठासीन अधिकारियों व विधायकों को राज्यवार पीएसओ, वाहन और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। सम्मेलन के बाद हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए भी एस्कॉर्ट और पायलट वाहनों की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। बैठक में हरियाणा पुलिस महानिदेशक अजय सिंहल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) सौरभ सिंह, चंडीगढ़ पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत सिंह हुड्डा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed