{"_id":"68376bb8fed85afea205309f","slug":"scientists-will-communicate-with-farmers-in-villages-till-june-12-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-722332-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 12 जून तक गांवों में किसानों से संवाद करेंगे वैज्ञानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 12 जून तक गांवों में किसानों से संवाद करेंगे वैज्ञानिक
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में विकसित संकल्प अभियान का वीरवार से विधिवत आगाज होगा। अभियान से प्रदेश के सभी 22 जिलों के 109 ब्लाॅक के 1410 गांवों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश के लिए अभियान का शुभारंभ कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री करेंगे। अभियान के तहत 12 जून तक खेतों व गांवों में पहुंचकर वैज्ञानिकों की टीमें किसानों से संवाद करेंगी। नवाचार के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा।
देश के लिए केंद्र सरकार के इस अभियान का आगाज ओडिशा के पुरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कुरुक्षेत्र में होने वाले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। खरीफ-2025 से पूर्व की तैयारियों को लेकर यह अभियान शुरू हो रहा है।
किसानों के बीच 55 टीमों को भेजा जाएगा, प्रत्येक टीम में भारतीय अनुसंधान परिषद, कृषि विश्वविद्यालय हिसार के एक-एक वैज्ञानिक शामिल रहेंगे। इनके अलावा टीमों में कृषि, बागवानी, पशुधन एवं मत्स्य पालन विभाग के एक-एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय कीट निगरानी संस्थान के पाैधा संरक्षण अधिकारी और एक-एक प्रगतिशील किसान को भी शामिल किया गया है। इस तरह से एक-एक टीम में पांच विशेषज्ञ होंगे। ब्यूरो