{"_id":"68bf3ee0b3ba58cfe20761f3","slug":"saini-reached-the-hospital-to-enquire-about-bhagwant-manns-health-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-813213-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: अस्पताल पहुंचकर सैनी ने भगवंत मान का हाल जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: अस्पताल पहुंचकर सैनी ने भगवंत मान का हाल जाना
विज्ञापन
दोनों के बीच करीब 20 मिनट मुलाकात हुई, पांच सितंबर से दाखिल हैं मान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मोहाली के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा। मान पिछले पांच सितंबर से अस्पताल में दाखिल हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के दौरान वह बीमार पड़ गए थे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट मुलाकात हुई। इस दौरान सैनी ने पंजाब के बाढ़ की स्थिति से उबरने और मान के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मान का हाल जाने के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पड़ोसी धर्म निभाना हमारा दायित्व है। हरियाणा सरकार और पार्टी की ओर से पंजाब को लगातार सहायता और राहत सामग्री भेजी जा रही है। साथ ही यह भी भरोसा दिया है कि यदि जरूरत पड़ी तो और मदद भी भेजी जाएगी। पंजाब हमारा भाई है और हरियाणा सरकार पूरी तरह से पंजाब के साथ खड़ी है।
पीएम मोदी जनता के बीच, कांग्रेस का युवराज विदेश में
कांग्रेस नेताओं द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पर सीएम सैनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छा है कि विपक्ष के नेता बाहर निकले हैं वरना पहले तो केवल ट्वीट करके अपनी जिम्मेदारी निभाते थे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी देश पर विपत्ति आती है तो कांग्रेस का युवराज विदेश चला जाता है। इसके विपरीत पीएम मोदी जब भी देश में कहीं प्राकृतिक आपदा आती है तो अपने कार्यक्रम रद्द करके सीधे जनता के बीच पहुंचते हैं। वे पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो संकट की घड़ी में जनता के बीच खड़े रहते हैं। प्रधानमंत्री जो बात मन और दिल से कहते हैं उसे समय पर पूरा भी करते हैं।