फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Saini assured all possible help to flood hit Punjab

Chandigarh-Haryana News: सैनी ने बाढ़ पीड़ित पंजाब को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

विज्ञापन
भगवंत मान को लिखा पत्र, कहा- जहां कहेंगे, हरियाणा सरकार वहां पहुंचाएगी मदद
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के कई गांव इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। किसानों व लोगों का भारी नुकसान हुआ है। इस मुश्किल समय में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने बड़ा दिल दिखाते हुए पंजाब को हर संभव मदद का वादा किया है। पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि इस आपदा से हुए भारी नुकसान को लेकर वे अत्यंत दुखी हैं। प्राकृतिक आपदा में पंजाब के भाई-बहन काफी कष्ट झेल रहे हैं। हरियाणा सरकार और राज्य की लगभग दो करोड़ 80 लाख जनता इस कठिन समय में पंजाब के साथ मजबूती से खड़ी है।
मान को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा कि यदि आपको किसी भी प्रकार की राहत सामग्री, बचाव दल, चिकित्सा सहायता या अन्य संसाधनों की आवश्यकता हो तो निसंकोच अवगत कराएं। आप जहां कहेंगे, वहां मदद पहुंचा दी जाएगी। सैनी ने कहा कि हमारा मकसद है कि इस संकट की घड़ी में प्रभावित हर व्यक्ति को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री सैनी ने इसकी जानकारी वीरवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन

बता दें कि मई माह में भाखड़ा से पानी के बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ गया था। हरियाणा सरकार के गुहार लगाने के बावजूद पंजाब ने पानी नहीं छोड़ा था। उस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच काफी बयानबाजी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed