{"_id":"68d306f9b2198252b603ab90","slug":"safai-karamcharis-to-hold-mega-rally-in-kurukshetra-on-november-2-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-826623-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सफाई कर्मचारी दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में करेंगे महारैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सफाई कर्मचारी दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में करेंगे महारैली
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश के सफाई और सीवर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन और शिक्षा विभाग पार्ट टाइम यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में दो नवंबर को कुरुक्षेत्र में महारैली आयोजित होगी।
चेताया कि सरकार ने दो नवंबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो रैली के मंच से मुख्यमंत्री के आवास की ओर कूच किया जाएगा। महारैली से पहले 28 सितंबर से 14 अक्तूबर तक भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी।
नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि निजीकरण और उपेक्षित नीतियों ने सफाई कर्मचारियों को गरीबी और भुखमरी के कगार पर खड़ा कर दिया है। कर्मचारियों की समस्याओं और नियमितीकरण पर कोई नीति नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
पिछले 11 वर्षों में एक भी कर्मचारी की पक्की भर्ती न होना घोर अन्याय है। प्रदेश के बड़े संगठन सर्व कर्मचारी संघ और सीटू भी आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। ब्यूरो