फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Row over Haryana assembly new building CM Nayab Saini targets Punjab cm

हरियाणा की नई विधानसभा पर रार: मैदान में उतरे सीएम नायब सैनी, पंजाब के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Fri, 15 Nov 2024 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 01:08 PM IST
सार

हरियाणा को चंडीगढ़ में नए विधानसभा भवन के लिए 10 एकड़ जमीन देने को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने आ गए हैं। हरियाणा में भाजपा की सरकार है, लेकिन पंजाब के भाजपा नेता ही इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
Row over Haryana assembly new building CM Nayab Saini targets Punjab cm
नायब सैनी ने भगवंत मान पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन देने के मामले में सियासत नहीं थम रही है। अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का इस पर बयान आया है। सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी हक है।

विज्ञापन


सैनी ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान गलत राजनीति से ऊपर उठकर काम करें। पंजाब के लोगों के हित के लिए काम करें। बेवजह के मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटकाने का काम ना करें। सैनी ने कहा कि मान ने पहले एसवाईएल पर पंजाब के लोगों को गुमराह किया, अब भी गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पंजाब के किसानों की फसल खरीद वहां की सरकार एमएसपी पर नहीं कर पाई। सैनी ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है, वहीं के किसान हरियाणा को पानी देना चाहते हैं।

विज्ञापन

इस मामले में दोनों प्रदेशों के नेता भी आमने सामने हैं। पंजाब भाजपा प्रदेश ध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पीएम नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि वे हरियाणा विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में भूमि का आवंटन रुकवाएं।

पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल ने भी इसका विरोध किया है। दूसरी ओर, हरियाणा के भाजपा नेताओं ने प्रदेश का अलग विधानसभा भवन चंडीगढ़ में बनने के हक में आवाज उठाई है और पंजाब के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने तो भवन के लिए जमीन के बदले चंडीगढ़ को जमीन देने का भी विरोध किया है। 

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ पर हक जमाते हैं, लेकिन चंडीगढ़ तब उनका है, जब वह विभाजन में मिला हिंदी भाषी क्षेत्र हरियाणा को स्थानांतरित कर देंगे, जब हरियाणा को एसवाईएल का पानी दे देंगे। यह सब होने तक चंडीगढ़ पर हरियाणा का अधिकार है। दोनों राज्यों के बीच जो समझौता हुआ था, पंजाब उसे लागू नहीं कर रहा। उन्होेंने कहा कि जिस समय पंजाब व हरियाणा अलग हुए, उस समय हरियाणा को वर्तमान विधानसभा परिसर में एडजस्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed