फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rohtak's female officer Madhu brought honor to the nation.

Chandigarh-Haryana News: रोहतक की महिला अधिकारी मधु ने बढ़ाया मान

विज्ञापन
Rohtak's female officer Madhu brought honor to the nation.
संयुक्त निदेशक मधु मान (स्वत:) - फोटो : photo
फोटो -
विज्ञापन


- ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2025-26 में जीते 2 रजत पदक

- मधु देश में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली महिला अधिकारी बनीं



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक रोहतक निवासी मधु मान ने देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। मान ने गुजरात के गांधी नगर में हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2025-26 में दो रजत पदक जीते हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 पदक जीतने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बनीं हैं। मधु मान हरियाणा में तकनीकी शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) का कार्यभार संभाल रही हैं। एक ही टूर्नामेंट में दो-दो पदक जीतने वालीं मधु उत्तर भारत के राज्य से पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं हैं।

मधु ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से लगातार इन राष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर पदक जीत रहीं हैं। इससे पहले वे चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर रही और यूटी की ओर से खेलों में भाग लेतीं रहीं। इस बार वह पहली बार हरियाणा से खेली हैं। इन खेलों का आयोजन सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोटर्स बोर्ड नई दिल्ली द्वारा करवाया गया।
विज्ञापन



मधु ने मिक्स वेटरन 45 प्लस डबल और वुमन डबल्स में भी दो रजत पदक जीते हैं। मिक्स वेटरन 45 प्लस डबल में मधु मान का मुकाबला गुजरात के साथ हुआ था। आईआरएस ऑफिसर धर्मेंद्र शर्मा और वंदना सागर के साथ हुए मुकाबले में मधु दूसरे स्थान पर रहीं। सेमीफाइनल में वे आंध्र प्रदेश की अंजनी साहू को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधु मान 2018 से लगातार इन खेलों में भाग ले रही हैं। अब तक उन्होंने कुल 13 पदक जीते हैं जिनमें 6 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। पहली बार 2018-19 में पुणे में हुए खेलों में उन्होंने 2 स्वर्ण और 1 रजत जीतकर अपने सफर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed