{"_id":"6902216736d3b640b20031e5","slug":"report-sought-in-five-days-on-misbehaviour-with-women-sanitation-workers-in-mdu-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-856906-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर पांच दिन में रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों से दुर्व्यवहार पर पांच दिन में रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
हरियाणा राज्य महिला आयोग सख्त, एसपी व एमडीयू निदेशक से रिपोर्ट तलब
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) रोहतक में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में संज्ञान लिया है। दरअसल, एमडीयू में जांच के नाम पर महिला सफाई कर्मचारियों के कपड़े उतरवाए गए। इसके बाद हंगामा होने पर सुपरवाइजर को सस्पेंड करवाने के बाद आयोग ने इस घटना को अत्यंत गंभीर और संवेदनशील बताया है।
आयोग ने हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम 2012 के नियम 10(1) के तहत पुलिस अधीक्षक रोहतक और एमडीयू निदेशक को निर्देश जारी किए हैं कि वे मामले की विस्तृत जांच कर पांच दिन के भीतर रिपोर्ट आयोग को भेजें। आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं बल्कि संस्थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाती हैं। आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया ने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।