{"_id":"690e4f2706bfa6e78c08ac9e","slug":"rastogi-said-vande-mataram-song-is-the-soul-of-our-national-character-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-865428-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम गीत हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा : रस्तोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम गीत हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा : रस्तोगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का स्मरणोत्सव शुक्रवार को प्रदेशभर में पूरी गरिमा और शालीनता से मनाया गया। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रस्तोगी ने कहा कि अपने ही देश में पराधीनता की पीड़ा कितनी कष्टदायी होती है इसकी कल्पना ही बड़ी मुश्किल है।
सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह आदि शामिल रहे।