फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Randeep Surjewala accepted CM Naib Saini challenge for public debate on power tariff

सुरजेवाला ने स्वीकारी सीएम की चुनाैती: बिजली की बढ़ी दरों पर करेंगे सार्वजनिक बहस, समय और स्थान पूछा

Thu, 10 Apr 2025 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 11:35 AM IST
सार

हिसार दौरे के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने सुरजेवाला और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बिजली दरों और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता के मुद्दों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने उन्हें बहस की चुनाैती दी थी।

विज्ञापन
Randeep Surjewala accepted CM Naib Saini challenge for public debate on power tariff
सीएम नायब सैनी और रणदीप सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बिजली दरों और शासन के मुद्दों पर सार्वजनिक बहस की चुनौती स्वीकार कर ली है। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम की टिप्पणियों का जवाब देते हुए कहा सीएम नायब सिंह जी, मैं आपकी चुनौती स्वीकार करता हूं। मुझे बताएं कि आप हरियाणा के लोगों पर बढ़े हुए बिजली बिलों, एचकेआरएन के तहत कार्यरत युवाओं के साथ विश्वासघात और भर्ती परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक के रूप में लगाए गए 5,000 करोड़ रुपये के बोझ का हिसाब कब और कहां देंगे! जय हरियाणा!
विज्ञापन

  
दरअसल हिसार दौरे के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने सुरजेवाला और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर बिजली दरों और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता के मुद्दों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने दोनों कांग्रेस नेताओं को तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर सार्वजनिक बहस के लिए आगे आने की चुनौती दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed