फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rahul's strict message to Haryana Congressmen, first look at party interests, don't make recommendations for district presidents.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के कांग्रेसियों को राहुल सख्त संदेश, पहले पार्टी हित देखें , जिलाध्यक्षों के लिए सिफारिश न करें

विज्ञापन
जिलों के अध्यक्ष चुनने के लिए 10 से 30 जून तक चलेगी प्रक्रिया, 15 जुलाई तक हो जाएंगे तय
विज्ञापन

दूसरे जिलों में दखलअंदाजी नहीं चलेगी, गड़बड़ी हुई तो हटा दिए जाएंगे पर्यवेक्षक
चंडीगढ़। 11 वर्षों से हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के कारण लटके संगठन विस्तार को पूरा करने के लिए बुधवार को कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में हरियाणा के 18 वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक की। इसमें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रहे।
करीब तीन घंटे चली बैठक में राहुल ने गुटबाजी पर वरिष्ठ नेेताओं को नसीहत दी। कहा-सभी पहले पार्टी का हित देखें, फिर अपनी निजी राय को तवज्जो दें। हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत दिशा में लेकर जाने का संकल्प पूर्ण करना है। भविष्य में कोई भी एकजुटता नहीं दिखाता तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि संगठन विस्तार के दौरान किसी भी वरिष्ठ नेता की पर्यवेक्षकों पर सिफारिश नहीं चलेगी। कोई भी नेता अपने जिले में पर्यवेक्षकों को सलाह देगा मगर दूसरे जिलों में दखलअंदाजी नहीं करेगा। किसी स्तर पर पर्यवेक्षक की गड़बड़ी मिलती है तो बीच में उसे बदल दिया जाएगा। राहुल ने स्पष्ट किया कि इस बैठक में सिर्फ संगठन विस्तार को लेकर चर्चा होगी, बाकी मुद्दों के लिए वह नेताओं के साथ अलग से बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद तय किया गया कि सभी 22 केंद्रीय पर्यवेक्षक व पीसीसी से नियुक्त सहयोगी नेताओं को 10 जून से संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर 30 जून तक पूरी करनी है। इसके बाद 15 जुलाई तक जिलाध्यक्ष तय कर दिए जाएंगे।

राहुल बुधवार सुबह 11.20 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने स्वागत किया।

18 नेताओं से संगठन विस्तार पर भी ली राय

बैठक में राहुल ने सभी 18 वरिष्ठ नेताओं से एक-एक करके संगठन विस्तार को लेकर राय ली। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में संगठन विस्तार की काफी आवश्यकता थी, यह होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि संगठन विस्तार में महिलाओं को तवज्जो देनी चाहिए। लोकसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर हाईकमान के गुजरात मॉडल को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में संगठन विस्तार का पूरा विश्वास है। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी-अपनी राय रखते हुए संगठन विस्तार के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया को सटीक बताया। बैठक में पहले 17 नेताओं को बुलाया गया था, लेकिन आखिरी समय में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर काे भी शामिल किया गया।


दलितों, पिछड़ों व महिलाओं को तरजीह



राहुल गांधी ने दोपहर बाद 22 केंद्रीय पर्यवेक्षकों सहित उनके सहयोगियों के साथ बैठक कर संगठन विस्तार को लेकर तैयार रोडमैड समझाया। प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि जिला अध्यक्ष के चयन में सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दलित, पिछड़े वर्ग और महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष नहीं चुनें जाने की स्थिति में महिलाओं को कमेटियों में जगह दी जाएगी।


भाजपा व संघ से दूर रहने वाले ही करेंगे आवेदन

राहुल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने जिला अध्यक्ष पद के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। एक शर्त यह भी है कि भाजपा व संघ से नजदीकी रखने वालों को तरजीह नही दी जाएगी। इसके अलावा...

-भाजपा और आरएसएस के सिद्धांतों व विचारधारा से दूर रहने वाले आवेदन कर सकेंगे।

>; - 35 से 55 साल होनी चाहिए उम्र सीमा।

>; - पांच साल तक कांग्रेस का सदस्य होना अनिवार्य।

>; - कांग्रेस से भाजपा में जाकर वापस कांग्रेस में आने वाले नेता भी योग्य होंगे।

>; -जिन नेताओं ने भाजपा छोड़ पहली बार कांग्रेस ज्वाइन की है, उनके पांच साल पूरे होना जरूरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed