फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rahul will prepare the roadmap for Haryana Congress politics in four hours

Chandigarh-Haryana News: चार घंटे में हरियाणा कांग्रेस की राजनीति का रोडमैप तैयार करेंगे राहुल

विज्ञापन
- 11.10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट और 12 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे राहुल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में 11 साल से चली आ रही गुटबाजी और शिथिलता को दूर करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी बुधवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। हरियाणा प्रदेश कार्यालय में वे चार घंटे तक प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी के संगठन विस्तार पर मंथन करेंगे और हरियाणा में कांग्रेस की राजनीति का रोडमैप तैयार करेंगे। राहुल गांधी बुधवार सुबह 11.10 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट और 12 बजे तक चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पार्टी कार्यालय पहुंच जाएंगे।
राहुल गांधी दोपहर 12.15 बजे से तीन बजे तक 17 वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इनमें अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव व सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद 15 मिनट का लंच ब्रेक होगा। इस दौरान राहुल के साथ लंच करने वाले शीर्ष नेताओं की सूची तैयार करके उन्हें सूचित भी किया जा चुका है। दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक राहुल संगठन विस्तार के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों और उनके साथ जिलों में फीडबैक लेने के लिए तैनात प्रदेशस्तरीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। राहुल के बताए रोडमैप पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन विस्तार की प्रक्रिया सहित भविष्य की कार्ययोजना पर नए सिरे से काम शुरू होगा। 3.30 बजे राहुल चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
जयचंदों की खिंचाई कर सकते हैं राहुल

गुजरात मॉडल के तर्ज पर चलने वाली हरियाणा कांग्रेस के संगठन विस्तार पर राहुल कई अहम मुद्दों पर बात करेंगे। गुजरात मॉडल में राहुल ने साफ कर दिया था कि अब असली कांग्रेसी ही पार्टी में रहेंगे। इसी वजह से जिला अध्यक्षों के लिए मानक भी निर्धारित किए गए हैं। राहुल पार्टी में रहकर भाजपा की मदद करने वाले जयचंदों की खिंचाई भी कर सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि राहुल के दौरे के बाद नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed