फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rahul-Kharge taught the lesson of unity to the Congress district presidents

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस जिलाध्यक्षों को राहुल-खरगे ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

विज्ञापन
एक घंटे की बैठक में राहुल-खरगे से सीधा संपर्क रखने और लोगों से बीच में रहने की हिदायत
विज्ञापन

नए जिलाध्यक्षों के लिए लगेगा 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर, दो दिन राहुल भी होंगे शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त 32 जिलाध्यक्षों को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया। राहुल ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को गुटबाजी से दूर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने की नसीहत दी। साथ ही हरियाणा में वोट चोरी रोकने के प्रति सजगता से काम करने व बूथ और मंडल समितियों के गठन में विशेष सावधानी बरतने को कहा। नए जिलाध्यक्षों के लिए 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें दो दिन राहुल गांधी भी शामिल होंगे। अभी शिविर की तारीख तय नहीं हुई है।
गुटबाजी से जूझ रही हरियाणा कांग्रेस में 11 साल बाद जिलास्तर पर संगठन बनाया जा रहा है। इसी क्रम में 32 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। संगठन विस्तार के बाद रविवार को पहली बार सभी जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक हुई। तकरीबन एक घंटे तक खरगे ने सभी से बातचीत की और नसीहत दी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के बाद भाजपा अब 30 दिनों के भीतर विपक्षी सरकारों को गिराने और गिरफ्तारी को हथियार बनाकर सत्ता चोरी में लगी है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक को लेकर उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने जैसा है।
विज्ञापन

--------


बूथ और मंडल समितियों के गठन में विशेष सावधानी बरतें
खरगे ने जिलाध्यक्षों को बूथ और मंडल समितियों के गठन में विशेष सावधानी बरतने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि इन समितियों के लोग पार्टी के प्रति वफादार रहते हुए कांग्रेस की विचारधारा से विचलित न हों। एक घंटे के प्रशिक्षण में जिलाध्यक्षों को राहुल-खरगे से सीधा संपर्क रखने और लोगों से बीच में रहने की हिदायत दी गई। जिस जिले में पार्टी का कार्यालय नहीं वहां कार्यालय खोलने और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के साथ मुद्दों को उठाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed