फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rahul Gandhi visit Haryana on June 4 meeting with senior party leaders

Haryana: चार जून को हरियाणा दाैरे पर आएंगे राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक

Mon, 02 Jun 2025 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 04:20 PM IST
सार

राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद रणदीप सुरजेवाला, सांसद कुमारी सैलजा, प्रदेशाध्यक्ष सहित कुल 17 अन्य वरिष्ठ नेताओं के  साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi visit Haryana on June 4 meeting with senior party leaders
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 4 जून को हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बी के हरिप्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात की। उदयभान ने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा कांग्रेस संगठन के विस्तार को गंभीरता से लिया है। चार तारीख को राहुल गांधी आ रहे हैं। संगठन विस्तार को राहुल गांधी देखेंगे।  22 पर्यवेक्षक के साथ जिला स्तर पर नेता तैनात होंगे।
विज्ञापन




राहुल गांधी 11.30 बजे वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद रणदीप सुरजेवाला, सांसद कुमारी सैलजा, प्रदेशाध्यक्ष सहित कुल 17 अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


हरिप्रसाद ने कहा कि इस बार जिला अध्यक्ष की प्रक्रिया में पर्यवेक्षक ओपन कॉल करेंगे, कोई भी नेता जो पांच साल कांग्रेस में काम कर चुका है, वो आवेदन कर सकता है। इसके लिए फॉर्म भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रक्रिया गुजरात में काफी सफल रही है। यह एक महीने की पूरी प्रक्रिया होगी। जिला अध्यक्ष के आवेदन के लिए कांग्रेस में पांच साल की लगातार सदस्यता और सक्रियता निर्धारित की गई है। अगर कोई सिविल सोसाइटी से आवेदन देना चाहेगा, तो कर सकेगा। इसके लिए 35 से 45 उम्र निर्धारित की गई है। इसके ऊपर किसी नेता को जिला अध्यक्ष बनाने को लेकर राहुल गांधी फैसला लेंगे। कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ऐसी प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed