फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Punjab said Haryana got 6720 cusecs of water Haryana said it got more than 8000 cusecs

हरियाणा को 6720 क्यूसेक पानी : पंजाब, 8000 क्यूसेक से ज्यादा मिला : हरियाणा

विज्ञापन
पानी पर तनातनी बढ़ी
विज्ञापन

पंजाब के मंत्री ने बीएमएल की रिपोर्ट रखते हुए किया दावा



श्रुति चौधरी बोलीं- हरियाणा का हक डकारने की कोशिश न करे पंजाब





अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा जल विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। भाखड़ा से पानी की मात्रा को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। पंजाब के जल मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने शुक्रवार को दावा किया कि हरियाणा को भाखड़ा मेन लाइन से 10300 नहीं सिर्फ 6720 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। उन्होंने हरियाणा सरकार पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाया। वहीं, हरियाणा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश को अभी आठ हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी मिल रहा है। हरियाणा ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से 10 हजार 300 क्यूसेक पानी मांगा था। हरियाणा सरकार का दावा है कि अभी भाखड़ा से पानी छोड़ा गया है। नहरों के किनारों को देखकर पानी की मात्रा बढ़ाई जाएगी। इसलिए अभी पूरी क्षमता से पानी नहीं मिल रहा है। आगे पानी की मात्रा बढ़ेगी।
पंजाब के जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने भाखड़ा मेन लाइन (बीएमएल) से छोड़े जा रहे पानी की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि 23 मई दोपहर 12 बजे तक बीएमएल की कुल क्षमता जोकि 11,700 क्यूसेक है, वह अब तक इस पर नहीं पहुंची है। भाखड़ा मेन लाइन से पंजाब को 9,690 क्यूसेक पानी मिला है। इसमें से पंजाब 2025 क्यूसेक पानी इस्तेमाल कर रहा है। दिल्ली और राजस्थान के वैध हिस्से को काटने के बाद हरियाणा को 6720 क्यूसेक पानी मिल रहा है। गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार अपनी जनता से झूठ बोल रही है। गोयल ने हरियाणा को 10,300 क्यूसेक मिल रहे पानी के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि जब बीएमएल की क्षमता 11,700 क्यूसेक है और पंजाब अपने हिस्से का तीन हजार क्यूसेक पानी इस्तेमाल करेगा, तो उन्हें 10,300 क्यूसेक पानी कैसे मिल रहा है। बीबीएमबी की ओर से हरियाणा को पहले दिन 100 क्यूसेक प्रति घंटा के हिसाब से पानी छोड़ा गया था। हालांकि पहले दिन करीब 9400 क्यूसेक पानी ही मिला था।
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने पंजाब पर पानी को लेकर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- हरियाणा को पानी मिलने लगा है। पंजाब, हरियाणा का हक डकराने की कोशिश न करे। इस पानी से पेयजल और सिंचाई की कमी पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed