फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Punjab and Haryana leaders cornered the government for not taking action against DGP & SP

Chandigarh-Haryana News: पंजाब-हरियाणा के नेताओं ने डीजीपी-एसपी पर एक्शन न लेने पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
- पंजाब के सीएम भगवंत मान, पंजाब के आप प्रभारी मनीष सिसोदिया, चंद्रशेखर आजाद, पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी पहुंचे, हरियाणा कांग्रेस लामबंद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। वरिष्ठ आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार को सांत्वना देने सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पहुंचे पंजाब और हरियाणा के नेताओं ने दलित उत्पीड़न, डीजीपी शत्रुजीत कपूर और एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणिया के खिलाफ तत्काल एक्शन ना लेने पर हरियाणा सरकार को घेरा। साथ ही सभी ने परिजनों की सहमति बगैर पूरण के शव को पीजीआई लेकर आने पर भी सवाल उठाए हैं।

दूसरों को न्याय दिलाने वालों को खुद न्याय के लिए करना पड़ रहा इंतजार: भगवंत मान
मीडिया से बातचीत में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह घटना सिस्टम पर तमाचा है। माता-पिता ने अपने बेटे को पढ़ा-लिखा कर इस मुकाम तक पहुंचाया था लेकिन भेदभाव के कारण उन्हें इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा, यह बेहद दर्दनाक है। जो लोग दूसरों को न्याय दिलाते हैं उन्हें ही अपने लिए न्याय का इंतजार करना पड़ रहा है। मान ने कहा कि अमनीत ने उनसे कहा है कि वह अगले ही दिन पोस्टमार्टम के लिए तैयार थीं, बस एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल से आग्रह किया है कि अधिकारियों और परिवार को बैठाकर बातचीत कराई जाए ताकि उनकी भावनाओं की कद्र हो सके।
विज्ञापन

सच को दबाने की कोशिश की जा रही: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व सीएम व पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि दुख की बात यह है कि इस घटना के बाद सच को सामने लाने के बजाय उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने समाज में दलित अधिकारियों के साथ हो रहे भेदभाव पर भी सवाल उठाए। कहा, दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी के युग में पहुंच चुकी है तब भी अगर हमारे देश में किसी आईपीएस अधिकारी को सिर्फ दलित होने के कारण प्रताड़ित किया जाता है तो यह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने चीफ जस्टिस के मामले का भी जिक्र करते कहा कि यह देश के लिए खतरे की घंटी है। वहीं जब पंजाब सरकार को शिकायत मिली तो उसने तुरंत कार्रवाई की जबकि यहां देरी और चुप्पी दिख रही है। अगर राजनीति न्याय के रास्ते में आएगी तो ऐसी मानसिकता को हराना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीपी पूरण शहीद हुए: चरणजीत चन्नी



पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एडीजीपी पूरण कुमार शहीद हुए हैं। वह पिछड़े वर्ग के अधिकारियों की पोस्टिंग व प्रमोशन को लेकर भी सरकार से मांग करते थे। परिवार के बगैर अनुमति शव को पुलिस पीजीआई लेकर गई। यह गलत है।



एडीजीपी को न्याय नहीं मिला तो किसे मिलेगा: रणदीप सुरजेवाला
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एडीजीपी पूरण कुमार की मजबूरन आत्महत्या ने सभी को झकझोर कर दिया। जब इस रैंक के अधिकारी को न्याय नहीं मिल रहा है तो किसे न्याय मिलेगा। परिवार की सहमति बिना शव को पुलिस पीजीआई लेकर गई जोकि अपराध है। उन्होंने कहा कि सीएम ने भले ही परिवार को भरोसा दिलाया हो लेकिन ऐसा लगता है कि न्याय अभी भी बहुत दूर है।



परिवार को न्याय न मिला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी कांग्रेस: राव नरेंद्र
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी को न्याय नहीं मिलता तो आम जनता को क्या न्याय मिलेगा। सरकार संज्ञान ले वरना तीन दिन के अंदर पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी। राहुल गांधी हर व्यक्ति से साथ खड़े हैं।
मामले की निष्पक्ष जांच हो: कुमारी सैलजा



कुमारी सैलजा ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस-प्रशासन बिना परिवार की सहमति के शव को पीजीआई लेकर गया। उन्होंने सरकार पर तंज किया कि क्या दाएं हाथ को नहीं पता कि बायां हाथ क्या कर रहा है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराई जाए जांच: दीपेंद्र हुड्डा
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के साथ शोक जताने पहुंचे। उनके साथ कई विधायक थे। दीपेंद्र ने कहा कि जब एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के साथ ऐसा हो रहा है तो आम आदमी को कैसे न्याय मिलता होगा। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed