फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Public Works Department gets Rs 27 crore to get the pending work of Sports Department done, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: खेल विभाग के अटके काम कराने के लिए लोक निर्माण को मिले 27 करोड़

विज्ञापन
-अब एस्टीमेंट तैयार के साथ ही एक माह के अंदर टेंडर की प्रक्रिया होगी पूरी
विज्ञापन

- फिलहाल खेल स्टेडियमों में मरम्मत और निर्माण के सात कार्य किए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। हरियाणा में खेल विभाग की फिजिकल फिटनेस अथाॅरिटी स्टेडियमों के निर्माण और मरम्मत कराने के कार्यों में नाकाम रहा। अब खेल विभाग की निर्माण विंग ने अटके कार्यों को पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को 27.11 करोड़ रुपये दिए हैं। लोक निर्माण विभाग आगामी एक माह के अंदर अटके 7 कार्यों को कराने के लिए एस्टीमेट का अवलोकन करने के बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया पूरी करेगा।
लोक निर्माण विभाग को सात कार्य कराने के लिए यह रकम दी गई है। खेल विभाग की उप निदेशक (निर्माण) निर्मला ने लोक निर्माण विभाग को संबंधित कार्य पूरे कराने के लिए रकम ट्रांसफर करने से संबंधित पत्र जारी किया है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ (भवन) अनिल दहिया के मुताबिक, सबसे पहले संबंधित जिन जिलों में खेल स्टेडियमों के निर्माण, मरम्मत के कार्य होने हैं उनकी वास्तविक स्थिति पता करेंगे। खेल विभाग की तरफ से तैयार किए गए एस्टीमेट का भी अवलोकन करेंगे। इसी के बाद तय होगा कि अभी जो कार्य होने हैं उनमें कितने कार्य की जरूरत है और संबंधित कार्यों को पूरा कराने में रिवाइज एस्टीमेट बनाने की आवश्यकता है कि नहीं, फिर भी प्रयास यही रहेगा कि जो पहले से खेल विभाग के एस्टीमेट थे उन्हीं में काम कराया जाए। यदि अधिक काम की आवश्यकता है तो माैके की स्थिति के बाद पता चलेगा कि रिवाइज एस्टीमेट में क्या अंतर आएगा। इसके के बाद प्रयास रहेंगे कि करीब एक माह के अंदर टेंडर लगाने से लेकर दूसरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएं, जिससे जल्द कार्य शुरू किए जा सकें।
विज्ञापन


-------------

मुख्यमंत्री के आदेश पर निर्माण विभाग को साैंपे काम
खेल विभाग जिलों में स्टेडियमों के निर्माण से लेकर मरम्मत व दूसरे कार्य नहीं करा सका था। पिछले दो-तीन वर्षों से काम यूं ही अटके हुए थे। कुछ कार्य इससे भी अधिक समय से लंबित थे। 18 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक की थी। खेल विभाग काम नहीं करा सका तो मुख्यमंत्री ने संबंधित कार्य लोक निर्माण विभाग को साैंपने का निर्माण लिया था। संबंधित बजट से सोनीपत के नाहरी गांव में अत्याधुनिक कुश्ती स्टेडियम का निर्माण होगा। करनाल के जल सिंहपुरा में राजीव गांधी खेल परिसर, झज्जर के राजीव गांधी खेल परिसर की मरम्मत के कार्य होंगे। करनाल के कर्ण स्टेडियम में स्वीमिंग पूल की मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। हिसार के खरड़ गांव में कुश्ती हाल का निर्माण होगा। फतेहाबाद और हिसार के राजीव गांधी खेल परिसरों में भी मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed