{"_id":"6a71fc9af5715ff0a605fe20","slug":"public-grievance-hearings-to-be-held-daily-at-the-bjp-state-office-party-functionaries-will-be-present-from-august-6-to-22-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1088173-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में रोज होगी जनसुनवाई, 6 से 22 अगस्त तक पदाधिकारी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में रोज होगी जनसुनवाई, 6 से 22 अगस्त तक पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे, रोस्टर तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। अब पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में रोजाना एक प्रदेश उपाध्यक्ष या प्रदेश मंत्री मौजूद रहेंगे। यह व्यवस्था प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देश पर शुरू की गई है। 6 से 22 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित पदाधिकारी प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक अपनी सामाजिक, स्थानीय और संगठन से जुड़ी समस्याएं सीधे पदाधिकारियों के सामने रख सकेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 7 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 8 अगस्त को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 9 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला और 10 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा जनसुनवाई करेंगी। इसके बाद 11 को जवाहर सैनी, 12 को सुनीता दुग्गल, 13 को रविन्द्र बलियाला, 14 को मदन चौहान और 15 को हरविन्द्र कोहली मौजूद रहेंगे। 16 अगस्त को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा, 17 को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन, 18 को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 19 को प्रदेश मंत्री नागेन्द्र शर्मा, 20 को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 21 अगस्त को प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक लक्ष्मण यादव व 22 अगस्त को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर प्रदेश कार्यालय में उपलब्ध रहेंगी।
संगठन का बंटवारा, तीनों प्रदेश महामंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी
भाजपा ने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारियों का वितरण कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद तीनों प्रदेश महामंत्रियों के बीच जिलावार संगठनात्मक दायित्व तय किए हैं। प्रदेश महामंत्री सत्य प्रकाश जरावता को उत्तर हरियाणा के जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वह पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और गोहाना जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों का समन्वय करेंगे। प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा को पश्चिम और दक्षिण हरियाणा के कई जिलों का दायित्व सौंपा गया है। उनके जिम्मे डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, दादरी और महेंद्रगढ़ जिले रहेंगे। प्रदेश महामंत्री वेद फुलां को गुरुग्राम सहित दक्षिणी जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वह फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, पलवल, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक जिलों में संगठन का काम देखेंगे। तीनों महामंत्रियों को जिलों के साथ-साथ प्रदेश संगठन की कार्यालय व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके तहत वेद फुलां पंचकूला प्रदेश कार्यालय, सत्य प्रकाश जरावता रोहतक कार्यालय और गोपाल शर्मा गुरुग्राम कार्यालय की व्यवस्था संभालेंगे।