{"_id":"691e1f8f035e451d6d0f25e6","slug":"prts-recruited-in-2017-will-get-the-benefit-of-acp-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-875785-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 2017 में भर्ती हुए पीआरटी को एसीपी का लाभ मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 2017 में भर्ती हुए पीआरटी को एसीपी का लाभ मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा माैलिक शिक्षा निदेशालय ने उन अध्यापकों को एसीपी यानी (एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन) का लाभ देने के लिए निर्देश जारी किए हैं जो पीआरटी (प्राइमरी टीचर) वर्ष 2017 में लगे थे।
यह लाभ उन शिक्षकों को मिलेगा जिन्हें नेशनल लाभ दिया गया था। उनकी कार्यग्रहण की तिथि मई 2017 मानते हुए एसीपी का लाभ देने के लिए माैलिक शिक्षा हरियाणा के महानिदेशक की तरफ से सभी जिला माैलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इन शिक्षकों को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए नेशनल लाभ दिया गया था।
विज्ञापन