फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Preparations underway to bring Haryana from second place to first place in fisheries.

Chandigarh-Haryana News: मत्स्य पालन में हरियाणा को दूसरे स्थान से पहले स्थान पर लाने की तैयारी

विज्ञापन
प्रदेश में मत्स्य पालक किसानों के लिए 25 मत्स्य कोल्ड स्टोर बनाए, हिसार, फरीदाबाद, गुरुग्राम में स्थापित होंगी मत्स्य मंडी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा को मत्स्य क्षेत्र में दूसरे से पहले स्थान पर लाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। किसानों की इस क्षेत्र में आमदनी बढ़ाने के लिए 25 मत्स्य कोल्ड स्टोर स्थापित किए गए हैं। अभी भी 18 पर कार्य कराने की प्रक्रिया जारी है और 10 कोल्ड स्टोर की स्थापना के लिए अनुदान दिया जा चुका है। प्रदेश के भिवानी के गांव गरवा में 24.5 एकड भूमि पर झींगा व मछली उत्पादन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्ठता केंद्र 98.90 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा इसके लिए निविदाएं मांगी जा चुकी हैं।
कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ बजट घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य कोल्ड स्टोर चेन बनाई जा रही है। ताकि मत्स्य पालक किसानों को इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें। इस वित्तीय वर्ष में 13 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है और केंद्र सरकार से आवंटित बजट के अलावा भी 20 करोड़ रुपये का बजट मांगा गया है।
विज्ञापन

मत्स्य किसानों को अपने तालाबों पर सोलर सिस्टम लगाने के लिए अनुदान के 45 लाख रुपये वितरित किए गए हैं जहां अनुदान लंबित है वहां तत्काल रकम जारी करने को कहा गया है। प्रदेश में मछली पालन को लेकर आगामी योजनाओं पर मंथन करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि फरीदाबाद, गुरुग्राम और हिसार में मत्स्य मंडी बनाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत्स्य पालकों को इसका बड़ा लाभ होगा। प्रदेश में किसी एक स्थान पर झींगा प्रोसेसिंग यूनिट का प्रोजेक्ट लगाने की योजना है। किसानों को मत्स्य बीज उच्च गुणवता का दिलाने के लिए 15 सरकारी बीज केंद्र संचालित हैं। झींगा व मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए केेंद्रीय प्रायोजित स्कीम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिला सिरसा में खारे पानी की जलकृषि विकास परियोेजना स्थापित करने के लिए गांव पोहरका में 25 एकड़ भूमि चिह्नित की है। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू, संयुक्त निदेशक पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed