फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Preparations for the recruitment exam of GMS-PM Shri schools are complete

Chandigarh-Haryana News: जीएमएस-पीएमश्री स्कूलों की नियुक्ति परीक्षा की तैयारी पूरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए परीक्षा कराने की तैयारी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पूरी कर ली है। 30 जून यह परीक्षा कराई जानी है।
शिक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदक शिक्षकों की संख्या तकरीबन 12 हजार पहुंची है। इनमें 6700 से अधिक पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के अतिरिक्त 311 प्रधानाचार्य और 50 हेड मास्टर भी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर शिक्षकों की तैनाती घर से काफी दूर भी है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शिक्षकों के पोर्टल पर आवेदन करने की आखिरी तिथि 20 जून तक थी। पहली बार इस प्रक्रिया के तहत जीएमएस और पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों का 10 वर्षों तक तबादला नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले पांच वर्ष तक इन स्कूलों में नियुक्ति का नियम था। प्रदेशभर में कुल 468 सरकारी मॉडल संस्कृति (जीएमएस) तथा पीएमश्री माध्यमिक उच्च विद्यालय और 1420 सरकारी मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed