{"_id":"686836632d5330906001c1b6","slug":"preparations-for-cet-in-july-scanner-will-identify-during-exam-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-753782-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जुलाई में सीईटी कराने की तैयारी, परीक्षा में स्कैनर करेगा पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जुलाई में सीईटी कराने की तैयारी, परीक्षा में स्कैनर करेगा पहचान
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 10 जुलाई को खोले जाएंगे टेंडर
सीसीटीवी कैमरे, बायोमीट्रिक्स, क्यूआर कोड आदि के लिए हैं टेंडर
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) 2025 के दाैरान पुख्ता इंतजाम कराए जाएंगे। परीक्षा के दाैरान किसी फर्जीवाड़े को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा की तैयारियां हो रहीं हैं। इस माह होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों की हाजिरी के लिए बायोमीट्रिक्स और चेहरे को पहचानने के लिए स्कैनर लगाए जाएंगे।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जुलाई में ही परीक्षा को कराने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए आयोग की ओर से 10 जुलाई को यह टेंडर खोले जाएंगे। ऐसे में इसी माह सीईटी होने के आसार बढ़ गए हैं। आयोग की ओर से तलाशी से जुड़े उपकरणों, सीसीटीवी कैमरे, ऑनलाइन-ऑफलाइन बायोमीट्रिक्स और क्यूआर कोड स्कैनिंग, चेहरा पहचान से जुड़े उपकरणों को लेकर टेंडर खोले जाएंगे। साथ ही ओएमआर शीट और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर भी पहले से ही तैयारियां जारी हैं।
ग्रीवेंस पोर्टल पर दर्ज कराए शिकायतें
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने तीन दिन पहले ग्रुप डी में 7596 पदों का परिणाम घोषित किया था। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से कुछ आवेदकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतें की हैं कि कट ऑफ बराबर है, फिर भी जारी परिणाम में उनका नंबर नहीं आया है। ऐसे में आयोग के चेयरमैन ने सोशल मीडिया के माध्यम से मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ऐसे आवेदकों से ग्रीवेंस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराने के लिए कहा है। आयोग के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके कहा कि ग्रीवेंश पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों का ही समाधान किया जाएगा। साथ ही आयोग के कार्यालय में भी शिकायतें दर्ज कराने के लिए कहा है।