फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Preparation of LOC against former bank officials Kulveer Singh and Sanjeev Bindal.

Chandigarh-Haryana News: पूर्व बैंक अधिकारी कुलवीर सिंह और संजीव बिंदल के खिलाफ एलओसी की तैयारी

विज्ञापन
एचएसवीपी घोटाला
विज्ञापन

दोनों पर सरकारी पैसे के गबन में अहम भूमिका निभाने का आरोप, अभी कनाडा में रह रहे



रिमांड पर लिए गए दो आरोपियों की निशानदेही पर नवनीत गिरी की तलाश कर रही पुलिस
चंडीगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में 69 करोड़ के गबन मामले में पूर्व बैंक अधिकारी कुलवीर सिंह और निजी व्यक्ति संजीव बिंदल के खिलाफ लुक ऑउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इन दोनों पर एचएसवीपी के तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुनील बंसल के साथ मिलकर मनीमाजरा स्थिति पंजाब नेशनल बैंक में प्राधिकरण के नाम से अवैध तरीके से खाता खुलवाने और पैसों की हेराफेरी करने का आरोप है। दोनों वर्तमान में कनाडा में रह रहे हैं।

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख आलोक मित्तल ने बताया कि कुलवीर सिंह और संजीव बिंदल मामला उजागर होने की आशंका से पहले ही कनाडा फरार हो गए थे। इनके खिलाफ एलओसी जारी करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ताकि इन दोनों की तस्वीर सहित जानकारी एयरपोर्ट व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराई जा सके। जब भी ये दोनों देश वापसी करेंगे तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुलवीर और संजीव ने सुनील बंसल के साथ मिलकर पूरे गबन प्रकरण में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


आलोक मित्तल के मुताबिक सुनील बंसल, कुलवीर सिंह, अन्य बैंक अधिकारी व संजीव बिंदल ने मिलीभगत करके कुल 68,71,57,066 रुपये 4 जनवरी से 14 नवंबर 2018 के बीच अलग-अलग बैंकों के कुल 85 खातों में ट्रांसफर किए। यह राशि तथाकथित रूप से उनकी जमीन अधिग्रहण के एवज में मुआवजे के तौर पर दी गई थी। उस समय कुलवीर पंजाब नेशनल बैंक की मनीमाजरा शाखा में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के मुताबिक 7 मार्च 2023 को एचएसवीपी में घोटाले का मुकदमा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 2015 में सुनील बंसल ने पंजाब नेशनल बैंक की मनीमाजरा शाखा के अधिकारी कुलवीर सिंह व अन्य से मिलीभगत कर घोटाला किया। इन्होंने उच्चाधिकारियों की अनुमति के बिना एचएसवीपी का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की मनीमाजरा शाखा में खुलवा दिया और 69 करोड़ रुपये की हेराफेरी कर दी।




वहीं, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम एक दिन की रिमांड पर लिए गए दिल्ली निवासी रामकेश और सोनीपत के हरकेश की निशानदेही पर दिल्ली निवासी नवनीत गिरी की तलाश करने में लगी है। रामकेश और हरकेश को वीरवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed