{"_id":"6ac79ac23495a188f303d5a4","slug":"police-had-67-songs-removed-from-social-media-and-counseled-200-youths-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1144225-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पुलिस ने सोशल मीडिया से 67 गाने हटवाएं, 200 युवाओं की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पुलिस ने सोशल मीडिया से 67 गाने हटवाएं, 200 युवाओं की काउंसलिंग
विज्ञापन
- अब तक 2 हजार सोशल मीडिया खातों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गैंगस्टर, हथियार और हिंसा के महिमामंडन वाले कंटेंट (सामग्री) पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई अब सोशल मीडिया खातों तक पहुंच गई है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम गीतों, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया सामग्री की निगरानी कर रही है। अब तक 67 आपत्तिजनक गाने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटवाए जा चुके हैं। कार्रवाई के लिए सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्लेटफॉर्म को नोटिस दिए गए।
डीजीपी अजय सिंघल के मुताबिक अपराध को ग्लैमर देने वाली सामग्री युवाओं को प्रभावित कर सकती है। साल 2025 में अभियान शुरू होने के बाद शुरुआती चरण में 10 से अधिक गाने हटवाए गए थे। अब गुरुग्राम में 9 सितंबर से चल रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत करीब 2,000 सोशल मीडिया खातों की जांच की गई। इनमें 42 खातों पर हथियारों के प्रदर्शन और 17 पर आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री मिली। आपत्तिजनक रील हटवाई गईं और संबंधित लोगों की काउंसलिंग की गई।
200 युवाओं की काउंसलिंग
एसटीएफ ने गैंगस्टर और गन कल्चर से प्रभावित करीब 200 युवाओं की पहचान कर काउंसलिंग की है। पुलिस के अनुसार आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े ऐसे 12 इंस्टाग्राम खाते भी हटवाए गए हैं जो युवाओं के कट्टरपंथीकरण में इस्तेमाल किए जा रहे थे। ऐसे कंटेंट की जानकारी दूसरे राज्यों की पुलिस से भी साझा की जा रही है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने भी दिए थे निर्देश
यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के निर्देशों से भी जुड़ी है जिसमें नशे और हिंसा के महिमामंडन वाले गीत सार्वजनिक रूप से बजाने पर रोक के निर्देश दिए गए थे। अगस्त 2025 में विधानसभा में प्रस्ताव के बाद मीडिया, कलाकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एडवाइजरी भी तैयार की गई है।