{"_id":"686d2026ae9db41c5f09de20","slug":"physical-counseling-will-be-held-in-colleges-today-the-portal-will-open-tomorrow-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-757433-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आज महाविद्यालयों में होगी फिजिकल काउंसलिंग, कल खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आज महाविद्यालयों में होगी फिजिकल काउंसलिंग, कल खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
11 से 24 जुलाई तक शेष बची सीटों के लिए होगी फिजिकल काउंसलिंग
चंडीगढ़। राज्य के महाविद्यालयों में स्नातक विषयों में प्रवेश पाने के लिए बुधवार को तीसरे चरण की फिजिकल काउंसलिंग होगी। 10 जुलाई को पंजीकरण और फाॅर्म में त्रुटियों को दूर करने के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा।
हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पत्र के अनुसार तीसरे चरण की प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी होगी। 11 से 24 जुलाई तक प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल काउंसलिंग होगी। 11 से 17 जुलाई तक काउंसलिंग में शामिल होने वालों को 100 रुपये विलंब शुल्क जमा कराना होगा।18 से 24 जुलाई तक काउंसलिंग में शामिल होने वालों को 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा जितने दिन विलंब हुआ उसके हिसाब से भी प्रतिदिन के 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा।