फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Physical counseling for admission in colleges will be held till July 24

Chandigarh-Haryana News: कॉलेजों में दाखिले के लिए 24 जुलाई तक होगी फिजिकल काउंसलिंग

विज्ञापन
18 जुलाई से फिजिकल काउंसलिंग में 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क लगेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


चंडीगढ़। प्रदेश के 344 कॉलेजों में 17 जुलाई तक फिजिकल काउंसलिंग होगी। इसके तहत 100 रुपये प्रति विद्यार्थी विलंब शुल्क भी लग रहा है। हालांकि, 18 जुलाई से 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ-साथ प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क भी लगेगा। उदाहरण के तौर पर 18 जुलाई को 100 रुपये तो 19 जुलाई को 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क जमा करना होगा।


वहीं, उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से एमए पहले वर्ष में दाखिले के लिए जल्द पोर्टल खोलने की तैयारी है। दरअसल, अभी तक बीए, बीकॉम और बीएससी में विद्यार्थियों के छठे सेमेस्टर का परिणाम नहीं आया है। दो से तीन दिन के अंदर परिणाम आना संभावित है। इसके बाद आगामी एमए संकाय में दाखिले होंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन



हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के राज्य प्रधान दयानंद मलिक ने बताया कि प्रदेश के लगभग सभी कॉलेजों में काफी सीटें रिक्त रह गई हैं। ऐसी स्थिति में किसी कॉलेज में 50 सीटें रिक्त होने पर पांच आवेदन आने पर भी फिजिकल काउंसलिंग कराई जा रही है जबकि इसमें परिवर्तन करना चाहिए और ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के लिए ओपन दाखिला प्रक्रिया लागू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेशभर के 344 कॉलेजों में 22 जून से दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हुई है। 1.22 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। कॉलेजों में 2,25,771 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed