{"_id":"68aafd750fa3a5bc6e045594","slug":"pg-admissions-so-far-are-33-persent-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-799220-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पीजी में अब तक 33.77 फीसदी दाखिले, इस सप्ताह दोबारा खुलेगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पीजी में अब तक 33.77 फीसदी दाखिले, इस सप्ताह दोबारा खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन
- उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा पोर्टल खोलने की फाइल सीएमओ भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेशभर में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) में दाखिला लेने से चूके विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के दाखिले के लिए इसी सप्ताह दोबारा पोर्टल खोलेगा। इसकी अनुमति के लिए विभाग ने फाइल तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भेजी है। अभी तक पीजी में 33.77 फीसदी दाखिले हुए हैं, जोकि काफी कम है।
अभी तक प्रदेशभर के 212 कॉलेजों में उपलब्ध 46,735 सीटों में से 17,650 सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक सुखविंदर सिंह के मुताबिक दोबारा पोर्टल खुलने से वंचित विद्यार्थी पीजी में दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों को जागरूक भी किया जा रहा है।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में मेरिट सरकारी कॉलेजों में 98 पर्सेंटाइल, सहायता प्राप्त कॉलेजों में रिकॉर्ड 102 पर्सेंटाइल और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में 90 पर्सेंटाइल तक पहुंची थी। प्रदेश के 99 सरकारी, 72 सहायता प्राप्त और 41 स्ववित्तपोषित कॉलेज हैं। इनमें पीजी के लिए 46,734 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
यूजी में 28 अगस्त तक होंगे दाखिले
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 2 से 28 अगस्त तक अंडर ग्रेजुएट (यूजी) संकाय में दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला गया था। प्रदेशभर के 344 कॉलेजों में यूजी में दाखिले के लिए 1.22 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। वहीं 2,25,771 सीटें उपलब्ध हैं। अभी तक कुल 1,19,973 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। प्रदेशभर के कॉलेजों में 22 जून से दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।