फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   People of Tarn Taran have rejected the politics of Congress and BJP: Anurag Dhanda

तरनतारन के लोगों ने कांग्रेस व भाजपा की राजनीति को नकारा : अनुराग ढांडा

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को बयान जारी करके कहा कि तरनतारन के लोगों ने कांग्रेस और भाजपा की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन

ढांडा ने अपने बयान में कहा कि पंजाब की जनता अब दिल्ली या हरियाणा से आयातित नेताओं के दिखावे से प्रभावित नहीं होती है। यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के जनहित कार्यों की सशक्त मुहर और अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति की गूंज है। यह जीत पंजाब की जनता का भाजपा और कांग्रेस दोनों को करारा जवाब है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह तरनतारन में एक दिन प्रचार करने आए लेकिन जनता ने उन्हें बता दिया कि अब कांग्रेस और भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि भाजपा की जमानत तक जब्त हो गई। ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का विकास मॉडल आज पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन चुका है इससे पहले भी गुजरात और पंजाब के उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की थी। अब चाहे वह मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो, मोहल्ला क्लीनिकों में इलाज हो, किसानों के लिए राहत योजनाएं हों या बिजली बिलों से आम आदमी को मिली राहत, मान सरकार ने हर मोर्चे पर जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को अब यह समझ लेना चाहिए कि पंजाब में कोई बाहरी चेहरा चुनाव नहीं जिता सकता। यहां जनता सिर्फ उसी को वोट देती है जो उसके बीच रहकर उसके दुख-दर्द को समझे और उस पर काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed