फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Para players met Minister Aarti Rao regarding pending sports funds

Chandigarh-Haryana News: अटकी खेल राशि, नौकरी व अन्य मुद्दों पर मंत्री आरती राव से मिले पैरा खिलाड़ी

विज्ञापन
- पैरा एशियाई और पेरिस पैरालंपिक के तकरीबन 39 विजेताओं को खेल राशि नहीं मिली
विज्ञापन

- हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती राव ने खेल मंत्री गौरव गौतम से की बात

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अगुवाई में पेरिस-2024 पैरा ओलंपिक और एशियाई खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों ने स्वास्थ्य मंत्री व हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष आरती सिंह राव से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से मिलने वाली नकद सम्मान राशि और खेल कोटे के तहत नौकरी समेत अन्य मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। मंत्री राव ने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रदेश के पैरा एशियाई और पेरिस पैरालंपिक तकरीबन 39 विजेता खिलाड़ियों की खेल राशि अटकी हुई है। मंत्री राव ने पैरा खिलाड़ियों के मुद्दों के जल्द समाधान के लिए खेल मंत्री गौरव गौतम से बातचीत की और खेल विभाग के महानिदेशक एवं प्रमुख सचिव को भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इस दौरान पैरा ओलंपिक पदक विजेता नितेश कुमार (बैडमिंटन), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी), मनीष नरवाल (शूटिंग), नवदीप सिंह (भाला फेंक), पैरा एशियाई खेलों की पदक विजेता कोकिला (जूडो), पूजा (एथलेटिक्स), सरिता (तीरंदाजी), अशोक मलिक (पावरलिफ्टिंग), हनी (एथलेटिक्स) सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। इनके अलावा हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा, कोषाध्यक्ष पवन अढाना और सचिव सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed