फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Para Asian and Paralympic players waiting for honorarium, Sports News, haryana news

Chandigarh-Haryana News: पैरा एशियाई व पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मान राशि का इंतजार

विज्ञापन
पैरा एशियाई व पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मान राशि का इंतजार
विज्ञापन



कोई छह महीने तो कोई दो साल से कर रहा इंतजार, सीएम व खेलमंत्री से भी मिल चुके खिलाड़ी
सरकार से पूछा-सक्षम खिलाड़ियों को एक महीने में ही दे दी, उनको सम्मान देने पर देरी क्यों



कुलदीप शुक्ला



चंडीगढ़। पैरा एशियाई चैंपियनशिप-2022 व पेरिस पैरालंपिक-2024 के 39 खिलाड़ी सम्मान राशि का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने एशियाई-2022 व ओलंपिक-2024 के विजेता व भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को तो एक माह के भीतर ही राशि जारी कर दी थी, लेकिन पैरा गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाले आधे खिलाड़ियों को सम्मान नहीं दिया गया। कोई छह महीने से राशि का इंतजार कर रहा है तो कोई दो साल से। पैरा खिलाड़ियों ने इसे उनके साथ भेदभाव बताया है। उनका कहना है कि जब सक्षम खिलाड़ियों को खेल राशि तुरंत मिल गई तो उनके साथ कैसा भेदभाव? उनका कहना है कि चार महीने पहले उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर खेल राशि की मांग उठाई थी। कुछ दिन पहले खेल मंत्री से भी गुहार लगाई जा चुकी है, उसके बावजूद अभी तक उनकी सम्मान राशि नहीं मिली।
खिलाड़ी बोले-केवल आश्वासन ही मिल रहे
सोनीपत के पांच बार के पैरा एशियन मेडलिस्ट और अर्जुन अवाॅर्डी अमित सरोहा को पैरा एशियाई गेम्स में ब्रॉंज जीतने की राशि तो मिल चुकी है, लेकिन पैरा ओलंपिक में भागीदारी की राशि बकाया है। उन्होंने कहा कि सरकार से सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। दो-दो साल खेल राशि नहीं मिलेगी तो खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है।
विज्ञापन

सोनीपत के पैरा खिलाड़ी धर्मबीर नैन ने बताया कि पैरा एशियन चैंपियनशिप-2022 में रजत पदक और पेरिस पैरालंपिक-2024 में स्वर्ण जीता था। सम्मान राशि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल के पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश ने पैरा एशियन व पैरालंपिक दोनों में स्वर्ण जीता था। उनका कहना है कि -राशि मिल जाती तो उत्साह और खेल प्रतिभा में और भी वृद्धि होती। उन्होंने खेल राशि जल्द जारी करने की मांग की है।
पैरा एशियाई : 8 स्वर्ण व 9 रजत विजेताओं को राशि नहीं मिली, जबकि जबकि कांस्य पदक विजेताओं व भाग लेने वालों को मिल चुकी है। सुमित, प्रणव कुमार, रमन शर्मा, अंकुर धर्मा, हनी, नितेश कुमार, तरुण ढिल्लों ने स्वर्ण जीता था। रिंकू, पूजा, योगेश कथूनिया, प्रमोद, धर्मबीर, रामपाल, नितेश कुमार व सरिता अधाना को रजत मिला था। सरकार की तरफ से स्वर्ण विजेता को 3 करोड़, रजत पर 1.5 करोड़ रुपये, ब्राॅंज पर 75 लाख व भागीदारी पर 7.5 लाख रुपये मिलते हैं।
पेरिस पैरालंपिक : पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण और तीन ने रजत जीता। कुल 35 मेडल आए थे। 22 ने भाग लिया था। इनमें नितेश कुमार, हरविंदर सिंह, सुमित अंतिल, नवदीप सिंह और धर्मबीर ने स्वर्ण व मनीष नरवाल, योगेश कथूनिया और प्रणव कुमार को रजत पदक मिला था। किसी भी खिलाड़ी को पैसा नहीं मिला। सरकार स्वर्ण जीतने वाले को छह करोड़, रजत पर 4 करोड़, ब्राॅंज पर 2.5 करोड़ व भाग लेने वाले को 15 लाख रुपये देती है।


खेलमंत्री बोले-राशि जल्द खातों में होगी
खिलाड़ियों से भेदभाव का सवाल ही नहीं उठता है। सभी खिलाड़ी प्रदेश के गौरव हैं। पैरा खिलाड़ियों की रुकी हुई खेल राशि देने की प्रक्रिया जारी है। खेल नीति के तहत सभी खिलाड़ियों की सम्मान राशि जल्द उनके बैंक खातों में होगी।
गौरव गौतम, खेलमंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed