फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Paddy reaches 60 mandis in eight districts of the state

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के आठ जिलों की 60 मंडियों में पहुंचा धान, 1813 मीट्रिक टन की खरीद

विज्ञापन
- 22525 मीट्रिक टन धान पहुंचा, 4050 किसानों ने गेट पास बनवाए, तीन एजेंसियों ने 260 किसानों से की गई खरीद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
चंडीगढ़/करनाल/रोहतक/हिसार। हरियाणा की मंडियों में नवरात्र के पहले दिन धान की खरीद शुरू हो गई। मु्ख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र की लाडवा मंडी से धान खरीद का शुभारंभ किया। सोमवार को आठ जिलों की 60 मंडियों और क्रय केंद्रों पर 2319 किसान 22,525 मीट्रिक टन धान लेकर पहुंचे। पहले दिन पांच जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर की 16 मंडियों व क्रय केंद्रों पर 260 किसानों से 1813 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। मंडियों व क्रय केंद्रों तक धान लाने के लिए पहले दिन 4050 किसानों ने गेट पास बनवाए।
पहले दिन अंबाला जिले में 12, जींद में चार, कैथल में सात, करनाल में नौ, कुरुक्षेत्र में 12, पंचकूला में तीन, पानीपत में दो, यमुनानगर में 11 क्रय केंद्रों व मंडियों में किसान धान लेकर पहुंचे। पहले दिन खाद्य आपूर्ति विभाग ने 987.90 मीट्रिक टन, हैफेड ने 366.80 मीट्रिक टन और एचडब्ल्यूसी (हरियाणा स्टेट वेयर काॅर्पोरेशन) ने 459.20 मीट्रिक टन धान की खरीद की। पहले दिन यमुनानगर के 6 किसानों को 30.30 मीट्रिक टन धान के भुगतान के लिए खरीद एजेंसी एचडब्ल्यूसी ने जे-फाॅर्म उपलब्ध कराए। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश आहूजा ने बताया कि मंडियों में व्यवस्थाएं बेहतर हैं।
विज्ञापन

साढौरा मंडी में डिजिटल कांटों से तौल न होने पर किसानों ने लगाया जाम
यमुनानगर की साढौरा अनाज मंडी में धान की तौल डिजिटल कांटों से न करने पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने अनाज मंडी के बाहर जाम लगा दिया। सुबह 11:30 बजे किसान पहले मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठे रहे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मंडी के बाहर साढौरा-दोसड़का रोड पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से मंडियों में निगरानी रखेंगी पांच टीमें
मंडियों में व्यवस्थाओं की जांच के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से पांच टीमें निगरानी रखेंगी। यह सभी टीमें प्रतिदिन अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग करेंगी। 248 खरीद केंद्रों व मंडियों में व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी रखेंगी और शाम छह बजे मुख्यालय को पूरा ब्योरा उपलब्ध कराएंगी। संबंधित टीम पेयजल आपूर्ति, शाैचालयों की व्यवस्था, सड़कें, रात्रि ठहराव, सुरक्षा, सफाई, किसानों को गेट पास बनवाने में कोई दिक्कत तो नहीं आ रही, खरीद, नमी आदि को लेकर रिपोर्ट देंगी।
इन जिलों में नहीं हुई खरीद

रोहतक, झज्जर, जींद और सोनीपत में पहले दिन खरीद नहीं हुई। रोहतक की मंडियों में सफाई व्यवस्था लचर रही। झज्जर अनाज मंडी में 1509 किस्म का करीब 40 क्विंटल धान पहुंचा था जिसकी प्राइवेट खरीद की गई है। जींद में मंडियों में खरीद के लिए जब तक मिलर्स अलॉट नहीं होंगे तब तक खरीद नहीं हो पाएगी। सोनीपत में रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में सीजन में पहली बार पीआर धान पहुंचा। नमी ज्यादा होने की वजह से मंडी परिसर में सुखाया गया। फतेहाबाद जिले की 6 अनाज मंडियों व 44 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद होगी। सिरसा में सरकारी धान पीआर अभी तक मंडी में नहीं आया है।

इन जिलों की मंडियों में पहुंचा धान
जिला
गेटपास
धान पहुंचा (मीट्रिक टन)

अंबाला
1114
6,339.25

जींद
10
63.70

कैथल
104
621.30

करनाल
283
1,448.20

कुरुक्षेत्र
1432
8,539.63

पंचकूला
366
1,784.70

पानीपत
3
15.50

यमुनानगर
738
3,577.72

स्रोत : खाद्य आपूर्ति विभाग।
------------------------
बाजरा-मूंग खरीद आज से, 625 रुपये मिलेगा बोनस
भिवानी। अब किसानों को बाजरे की प्राइवेट बिक्री करने पर भी 625 रुपये भावांतर योजना में बोनस भुगतान सरकार से सीधा खाते में मिलेगा। एक अक्तूबर के बजाय मंगलवार से मंडियों में बाजरा और मूंग की सरकारी खरीद शुरू होगी। हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) की ओर से प्रदेशभर में 60:40 के अनुपात से बाजरा की सरकारी खरीद की जाएगी। इसकी पुष्टि हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव देवेंद्र ढुल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed