फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Paddy, Bajra and cotton farmers are being looted in the markets: Hooda, Haryana News

मंडियों में धान, बाजारा और कपास के किसानों से हो रही लूट : हुड्डा

विज्ञापन
चंडीगढ़। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा-प्रदेश सरकार जानबूझकर मुआवजा देने के कार्य में देरी कर रही है। खाद भी किसानों को समय पर नहीं मिल पा रही है। अब मंडियों में धान, बाजरा और कपास का उत्पादन करने वाले किसानों के साथ लूट हो रही है। हुड्डा ने बयान जारी करके कहा, भाजपा सरकार एक बार फिर योजनाबद्ध तरीके से किसानों के साथ लूट शुरू कर दी है। मंडियों में धान, बाजारा और कपास की आवक शुरू हो गई है लेकिन सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को एमएसपी से 300-400 रुपये कम रेट पर धान खरीदा जा रहा है। 800-1000 रुपये कम पर बाजरा और करीब 2000 रुपये कम रेट पर कपास बेचनी पड़ रही है। बाढ़ की मार के बाद अब किसान सरकार की मार झेलने को मजबूर हैं। हुड्डा ने आरोप लगाए हैं कि अब तक 5 लाख से ज्यादा किसानों ने 31 लाख एकड़ भूमि पर खराबे की शिकायत दर्ज कराईं हैं लेकिन गिरदावरी और नुकसान के सत्यापन का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed