फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Organise job fairs in universities and colleges every year: CM, Haryana News

विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में प्रतिवर्ष कराए जाएं रोजगार मेले : सीएम

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ की समीक्षा बैठक में दिए आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिलाने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में रोजगार मेलों के आयोजन कराने के आदेश दिए हैं। मेले में बड़ी कंपनियों को आमंत्रित किया जाए। विश्वविद्यालयों को अपनी प्लेसमेंट सेल को सक्रिय करना होगा जिससे विश्वविद्यालयों और काॅलेज स्तर पर विद्यार्थियों को रोजगार मिल सके।

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज एक उभरता हुआ औद्योगिक राज्य बन चुका है। यहां कई मल्टीनेशनल कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित कर रही हैं। युवाओं को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी विश्वविद्यालयों और काॅलेज स्तर पर काम होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। यह भी आदेश दिए कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय यह जानकारी एकत्रित करे कि उनके कितने छात्र विदेश में कार्य कर रहे हैं और कितनों ने स्टार्टअप शुरू किया है या अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त की है। इन सभी जानकारी का एक सेंट्रलाइज्ड डैशबोर्ड तैयार करने के भी आदेश दिए हैं। इस अवसर पर हरियाणा स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल के अध्यक्ष केसी शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, राकेश संधू, तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक प्रभजोत सिंह, राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed