फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Options for trades and institutes for ITI admissions can be submitted starting today.

Chandigarh-Haryana News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज से ट्रेड व संस्थान का विकल्प भरा जाएगा

विज्ञापन
- 15 जुलाई तक विकल्प भरने और नए आवेदन की अंतिम तिथि
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दाखिले का अब अगला चरण शुरू हो गया है। दाखिले के लिए पंजीकरण करवा चुके अभ्यर्थी 3 जुलाई से अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान के विकल्प का चयन कर सकेंगे।
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अनुसार 2 जून से 30 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को 3 जुलाई से 15 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर लॉगिन कर ट्रेड और संस्थान का विकल्प भरना अनिवार्य होगा। केवल पूर्ण रूप से भरे और सफलतापूर्वक जमा किए गए आवेदन ही दाखिला प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे। नए अभ्यर्थियों के आवेदन भी 15 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीएसटी से उद्योगों में मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण, हर माह 2 हजार रुपये मिलेंगे
प्रदेश सरकार ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) के माध्यम से तकनीकी शिक्षा को सीधे उद्योगों से जोड़ने की पहल कर रही है। इस पहल के तहत विद्यार्थियों को उद्योगों में आधुनिक मशीनों पर प्रशिक्षण के साथ प्रति माह दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसटी के तहत विद्यार्थियों को आईटीआई की पढ़ाई के साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे आधुनिक तकनीक और कार्य प्रणाली से सीधे परिचित हो सकें। तकनीकी शिक्षा विभाग डीएसटी कोर्स को और व्यावहारिक बनाने की तैयारी में है। विभाग एक वर्ष के इस कोर्स की अवधि को बढ़ाकर करीब डेढ़ वर्ष करने पर विचार कर रहा है। प्रस्ताव के अनुसार पहले छह माह संस्थान में प्रशिक्षण और इसके बाद 9 से 12 माह तक उद्योगों में ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग के नोडल अधिकारी राजबीर के अनुसार उद्योगों में प्रशिक्षण मिलने से विद्यार्थियों की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed