फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Opposition surrounded the government after DSP apologized, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: डीएसपी के माफी मांगने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा

विज्ञापन
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले- पुलिस का मनोबल तोड़ रही भाजपा
विज्ञापन

जजपा और आप नेताओं ने भी की सरकार की आलोचना

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। सिरसा में सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम में डीएसपी के भाजपा नेता मनीष सिंगला को मंच से उतारने पर विवाद और बढ़ गया है। जींद के डीएसपी जितेंद्र राणा के मनीष सिंगला के घर जाकर माफी मांगने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा है। यूपी के पूर्व सीएम व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या भाजपा एक कर्तव्यनिष्ठा पुलिस अधिकारी को ऑन कैमरा एक नेता से माफी मंगवा कर पुलिस बल का मनोबल नहीं तोड़ रही? यह निंदनीय है।

दरअसल, 27 अप्रैल को सिरसा में सीएम नायब सैनी के साइक्लोथॉन कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे जींद के डीएसपी जितेंद्र राणा ने मनीष सिंगला को मंच से बाहर कर दिया था। इसका वीडियो वायरल होने पर भाजपा जिला महामंत्री अमन चोपड़ा ने सीएम से कार्रवाई की मांग की थी।सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने भी कहा कि प्रोफेसर गनेशी लाल का परिवार बहुत प्रतिष्ठित है। उन्होंने पुलिस के मनीष के साथ किए सलूक की निंदा की थी।
विज्ञापन

डीएसपी जितेंद्र राणा ने सोमवार को मनीष सिंगला से मिलकर पहचान न पाने के कारण गलती होने का हवाला देकर माफी मांग ली। इस पर जजपा नेता जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता द्वारा डीएसपी से माफी मंगवाना और वीडियो बनवाना सरासर गलत है। यह पुलिस बल के मनोबल को तोड़ने वाला काम है। आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा पुलिस की बेइज्जती कर रही है। पुलिस को प्रोटोकॉल निभाने का हक नहीं है? एक डीएसपी को नेता के घर जाकर माफी मांगनी पड़ी और उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed