फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Operation Trackdown: Four criminals, including one carrying a reward of Rs 50,000, arrested within 48 hours

ऑपरेशन ट्रैकडाउन : 48 घंटे में 50 हजार के इनामी सहित चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


अभी तक 209 कुख्यात अपराधी और 1173 अन्य आरोपी किए जा चुके हैं गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के तहत 48 घंटे में पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश अमन, गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया गैंग के कुलदीप त्यागी, गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के दो बदमाश नरेश कुमार और संजय उर्फ संजीव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियान के तहत राज्य भर में अब तक कुल 209 कुख्यात अपराधियों और 1173 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अकेले 10 नवंबर को ही 48 खूंखार अपराधी और 179 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी।

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गुरुग्राम की टीम ने रोहित गोदारा गैंग के दोनों सक्रिय सदस्य नरेश कुमार और संजय उर्फ संजीव को दबोचा है। इन दोनों की 11 महीने से पुलिस को तलाश थी। दोनों पर 5-5 रुपये का इनाम घोषित था। पांच दिसंबर 2024 को नारनौल कोर्ट परिसर में इन दोनों आरोपियों ने विरोधी गैंग के सदस्य अमित पुत्र सत्यपाल निवासी सुराणी जिला महेंद्रगढ़ पर जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद आरोपी लगातार स्थान बदलते रहे और गिरफ्तारी से बचते रहे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संजय के खिलाफ लगभग दस व नरेश के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ संगठित अपराध, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों के मामले लंबित हैं। इस प्रकरण में थाना शहर नारनौल जिला महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह फरीदाबाद पुलिस ने नीरज फरीदपुरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य कुलदीप त्यागी को गिरफ्तार किया है। गुडासन थाना तिगांव (फरीदाबाद) निवासी कुलदीप त्यागी के खिलाफ 12 जघन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कुलदीप गैंग लीडर नीरज फरीदपुरिया के निर्देश पर गैंग सदस्यों को फंड और ठिकाना उपलब्ध कराता था। साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई में भी शामिल था।

इसी तरह यमुनानगर की अपराध शाखा-2 की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अमन पुत्र प्रवीन निवासी जैनपुर थाना लाडवा कुरुक्षेत्र को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। अमन पर 14 सितंबर 2025 की रात यमुनानगर के मॉडल टाउन इलाके में गोलीबारी की वारदात में शामिल होने का आरोप है। उसके खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने अमन का तीन दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।






यह हरियाणा पुलिस की राज्यव्यापी मुहिम है जिसका उद्देश्य फरार अपराधियों, घोषित इनामी आरोपियों और संगठित आपराधिक गिरोहों को पूरी तरह समाप्त करना है। यह अभियान पुलिस की तत्परता, रणनीतिक दृष्टिकोण और सशक्त कानून-व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

ओपी सिंह, महानिदेशक, हरियाणा पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed