{"_id":"6925ac58ad5ceadd0901eac6","slug":"operation-trackdown-5063-criminals-arrested-so-far-1514-of-them-notorious-crime-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-880369-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ट्रैकडाउन : अब तक 5,063 अपराधी गिरफ्तार...इनमें 1514 कुख्यात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ट्रैकडाउन : अब तक 5,063 अपराधी गिरफ्तार...इनमें 1514 कुख्यात
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस के राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन ट्रैक-डाउन के तहत 5,063 अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इनमें 1,514 कुख्यात अपराधी शामिल है। 24 नवंबर को ही पुलिस ने 35 हॉर्डकोर क्रिमिनल सहित 197 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
अभियान के तहत नूंह में अपराध शाखा तावडू ने एटीएम चोरी, ट्रक, डंपर चोरी, लूट, डकैती, फिरौती व अवैध हथियार जैसे 36 संगीन मामलों में वांछित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर काला को एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली, राजस्थान, यूपी और पश्चिम बंगाल के थानों में गंभीर धाराओं के मामले दर्ज हैं।
इसी तरह जींद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फतेहगढ़ निवासी कुख्यात अपराधी कुलदीप उर्फ सरपंच को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के बैग से पांच देसी पिस्तौल और दस जिंदा राउंड बरामद हुए हैं। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, एनडीपीएस और अवैध हथियार रखने के करीब 20 मामले पहले से दर्ज हैं। डबवाली पुलिस ने सीआईए कालांवाली टीम के साथ मिलकर अनिल उर्फ गोरू व गोकुल उर्फ गोलू को काबू किया है। इनके कब्जे से दो 32 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी गुरुग्राम और करनाल की हाई-प्रोफाइल फायरिंग वारदातों में वांछित थे और दीपक नांदल गैंग की ओर से संगठित अपराध अंजाम दे रहे थे। अपराध शाखा सेक्टर-10 गुरुग्राम ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल छीनकर भागने की वारदात में शामिल आरोपी हर्ष को गिरफ्तार किया।