{"_id":"6a6a35ac799afec90d036539","slug":"online-transfer-process-for-teachers-in-haryana-deferred-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: टली शिक्षकों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया, संशोधित कार्यक्रम जारी; ये है नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: टली शिक्षकों की ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया, संशोधित कार्यक्रम जारी; ये है नई तारीख
Wed, 29 Jul 2026 10:47 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:47 PM IST
सार
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक 11 से 17 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट एवं सत्यापित करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा में टली शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हरियाणा शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 की ऑनलाइन शिक्षक तबादला प्रक्रिया के लिए डेटा सत्यापन और प्रमाणीकरण का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले यह प्रक्रिया 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 11 अगस्त से 9 सितंबर तक निर्धारित किया गया है। इस संबंध में प्रधान सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक 11 से 17 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट एवं सत्यापित करेंगे। इसके बाद 18-19 अगस्त को सभी शिक्षकों का स्कोर और कार्यकाल प्रकाशित होगा। शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
जिला स्तरीय समिति 25 से 31 अगस्त तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण करेगी तथा 1 सितंबर को निर्णय प्रकाशित किए जाएंगे। इसके बाद 2 से 4 सितंबर तक राज्य स्तरीय समिति के समक्ष अपील की जा सकेगी। राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक निर्णय लेगी और 8-9 सितंबर को स्कोर व कार्यकाल की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त 2026 को पात्रता की कटऑफ तिथि माना जाएगा। साथ ही, दंपती (कपल) केस के अंक लेने के लिए अंडरटेकिंग का प्रारूप भी जारी किया गया है। सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और शिक्षकों को शिक्षक तबादला नीति-2026 के अनुसार एमआईएस पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से डेटा अपडेट और सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।